BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश को होगा समर्पित, बाघों की गणना में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in समाचार
देश को होगा समर्पित, बाघों की गणना में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दुनिया भर में मनाए जाने वाले विश्व बाघ दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के लोगों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समर्पित करेंगे. यह रिकॉर्ड बाघों की गणना को लेकर किए सर्वेक्षण को लेकर बना है.

भारत में सबसे बड़ा कैमरों का जाल बिछाकर गणना करने के इस अभूतपूर्व प्रयास को दुनिया में अपने आपकी पहली पहल के रूप में मान्यता दी गई है. कोरोना संक्रमण के चलते लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा.
इस आयोजन में देश भर से लगभग 500 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है. रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 2010 में बाघ क्षेत्र वाले देशों के शासनाध्यक्षों ने बाघ संरक्षण पर सेंट पीटर्सबर्ग घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे. इसमें सभी देशों ने 2022 तक बाघ क्षेत्र की अपनी सीमा में बाघों की संख्या दोगुना करने का संकल्प लिया था.

इसी बैठक के दौरान ही दुनिया भर में 29 जुलाई को वैश्विक बाघ दिवस के रूप में मनाने का भी निर्णय लिया गया. तब से हर साल बाघ संरक्षण पर जागरूकता का सृजन करने और उसके प्रसार के लिए वैश्विक बाघ दिवस मनाया जा रहा है.

पिछले साल वैश्विक बाघ दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने तय समय से चार साल पहले ही बाघों की संख्या दोगुना करने के भारत के संकल्प को पूरा कर लेने की घोषणा की. भारत में अब दुनिया भर में रहने वाले बाघों की कुल संख्या का लगभग 70 फीसदी बाघ रहते हैं.

इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री द्वारा बाघों पर नई वेबसाइट लांच की जाएगी, इसके अलावा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आउटरीच जर्नल को भी जारी किया जाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड सहित 31 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजा मिला

Next Post

पुंछ में पाक ने की गोलाबारी, जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर

Next Post
जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

पुंछ में पाक ने की गोलाबारी, जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d