BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना महामारी का अंधकार मिटाने के लिए आज दीप जलाएगा देश, पीएम मोदी ने की थी अपील

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in Uncategorized
कोरोना महामारी का अंधकार मिटाने के लिए आज दीप जलाएगा देश, पीएम मोदी ने की थी अपील

कोरोना महामारी का अंधकार मिटाने के लिए आज दीप जलाएगा देश, पीएम मोदी ने की थी अपील

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है. संकट के इस वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुटता का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को लाइटें बंद रखने का आह्वान किया. ऐसे में देश की जनता भी आज रात दीया, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने को तैयार है.

Also Read This: कोरोना संक्रमितों की संख्यां 3500 पार, 92 की मौत :इंडिया कोविड 19 अपडेट्स

कोरोना संकट के चलते देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वीडियो संदेश दिया था. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है.

Also Read This: कोरोना वायरस की सहायता के नाम पर ठगी, 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे-खिड़की पर खड़े होकर दीया, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट-टॉर्च से रोशनी करें. इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. पीएम ने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है.

Also Read This: आवश्यक भुगतान को छोड़ सभी प्रकार के भुगतान पर रोक 

ऊर्जा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्ट्रीट लाइट बंद नहीं की जाएंगी. घरों के अन्य उपकरण बंद करने की जरूरत नहीं है. एसी, टीवी, फ्रिज इन सब को बंद करने की आवश्यकता नहीं है. केवल लाइट ही बंद करनी है. अस्पतालों और अन्य आवश्यक जगहों पर लाइटें जलती रहेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेसहारों को भोजन उपलब्ध करा रहा मुख्यमंत्री दीदी किचन

Next Post

अर्जुन मुंडा ने पद्मश्री समेत अन्य हस्तियों से समर्थन की अपील की

Next Post
अर्जुन मुंडा ने पद्मश्री समेत अन्य हस्तियों से समर्थन की अपील की

अर्जुन मुंडा ने पद्मश्री समेत अन्य हस्तियों से समर्थन की अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d