दिल्ली: पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत की कल आई खबरों के बाद पहली बार सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को बेहद पीड़ादायी और दुख देने वाला बताया. साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि देश सैनिकों की बहादुरी और त्याग को कभी भी नहीं भूलेगा.
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘गलवान में सैनिकों की जान जाना बेहह पीड़ादायी और दुख देने वाली घटना है. हमारे सैनिकों ने ड्यूटी पर बहुत बहादुरी दुखाई और भारतीय सेना के उच्च परंपरा के तहत अपना जीवन बलिदान कर दिया.’
राजनाथ सिंह ने साथ ही कहा, ‘राष्ट्र इन सैनिकों की बहादुरी और त्याग को कभी नहीं भूलेगा. मेरी संवेदना शहीदों के परिवार के साथ है. देश उनकी इस मुश्किल घड़ी में कंधा से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है. भारत को अपने इन बहादूर सपूतों पर गर्व है.

