BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्थानीय उत्पाद के प्रति देश का बदला नजरिया, दूसरों के लिए उदाहरण बनीं सावित्री देवी, जानें कैसे..?

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
स्थानीय उत्पाद के प्रति देश का बदला नजरिया, दूसरों के लिए उदाहरण बनीं सावित्री देवी, जानें कैसे..?
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आत्मनिर्भर भारत आह्वान के बाद से स्थानीय उत्पाद और उत्पादकों के प्रति देश का नजरिया बदला है. मिट्टी के काम से जुड़ा रांची में भी एक ऐसा परिवार है, जिसकी चौखट पर खुशियों ने दस्तक दी है. रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत पांचा गांव की सावित्री देवी और उनका पूरा परिवार चाक के माध्यम से मिट्टी को शक्ल देने का काम करता है. सावित्री देवी को इस काम में अपने पति और बहुओं का भी सहयोग मिलता है.

बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए सभी के सहयोग से यह परिवार मिट्टी के घड़े, तावा, कड़ाही, हांडा और धार्मिक कार्यों में उपयोग के लिए बर्तन बनाता है. मिट्टी के कई आकर्षक बर्तन के अलावा मूर्तियां, फ्रिज और ऐसे सामान बनाये जा रहे हैं, जिसकी मांग बाजार में निरंतर बढ़ रही है.

सरकीर की ओर से दी गई वित्तीय मदद

महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुनरमंद सावित्री देवी और उनकी बहू कौशल्या देवी के जीवन में अब बदलाव भी देखने को मिल रहा है. बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य खर्च करने के बाद इनमें बचत की भावना भी बढ़ी है. महिलाओं को आगे बढ़ाने में स्थानीय स्तर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, जेएसएलपीएस का सहयोग मिल रहा है. सोसाइटी की रश्मि कुमारी बताती है कि बैंक लिंकेज के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे अपने काम को बड़े पैमाने पर कर सके.

दूसरों के लिए उदाहरण पेश कर रहीं सावित्री देवी

केंद्र सरकार की ओर से लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का मंत्र जब से उद्यमियों को मिला है तब से वह निरंतर विकास के पथ पर चल रहे हैं. इस दिशा में सावित्री देवी और उनका परिवार एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें किया नमन

Next Post

जानें अब तक कितने देश बदल चुके हैं अपना राष्ट्रगान और क्यों?

Next Post
जानें अब तक कितने देश बदल चुके हैं अपना राष्ट्रगान और क्यों?

जानें अब तक कितने देश बदल चुके हैं अपना राष्ट्रगान और क्यों?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d