BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भूखा है देश का गरीब, सरकार खास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में जुटी: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस पर ध्यान नहीं दिया गया तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर ताजा हमला बोला है. उन्होंने ‘वैश्विक भूख सूचकांक ‘ 2020 को लेकर अब सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है.

शुक्रवार को जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2020 के 117 देशों में भारत का 94वां स्थान है, जबकि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल और बंगलादेश इसकी तुलना में कहीं बेहतर पायदान पर हैं.

राहुल गांधी ने इस संबंध में प्रकाशित एक ग्राफिक्स को अपने ट्विटर पर साझा किया और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा ,”भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है.”

वैश्विक भूख सूचकांक 2020 के अनुसार, इंडोनेशिया 70, नेपाल 73, बंगलादेश 75 और पाकिस्तान 88वें पायदान पर है. राहुल गांधी देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और बेकाबू कोरोना महामारी समेत कई मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और सरकार से इस पर जवाब मांग रहे हैं. लेकिन सरकार इन बड़े मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कल कोरोना से अर्थव्यवस्था को लगे झटकों को लेकर केंद्र पर हमला बोला था. उन्होंने एक ग्राफिक्स साझा करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा, “बीजेपी सरकार की एक और ठोस उपलब्धि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी भारत से बेहतर ढंग से कोविड का प्रबंध किया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, भेजा गया जेल

Next Post

बस-मोटरसाइकिल टक्कर में युवक की मौत

Next Post
2 महिलाओं को स्कार्पियो वाहन ने रौंदा

बस-मोटरसाइकिल टक्कर में युवक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d