BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपसी विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर दंपत्ति ने किया सुसाइड

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
पटरी पर चलकर घर लौट रहे थे मजदूर, ट्रेन से कटकर दो की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद के कारण एक दंपत्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. लेकिन टॉस के बहाने अपने बेटे को जिंदगी दे दी.

मामला मुजफ्फरपुर में मिश्रोलिया गांव के 76 बी रेलवे गुमटी के पास की है. जहां एक दंपत्ति के सुसाइड करने के बाद हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान चंदनपट्टी गांव के 36 साल के दीपक कुमार साह और उसकी पत्नी रिंकू देवी के रुप में की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक के भाई ने बताया कि दीपक लंबे समय से मुंबई में पान की दुकान चलाता था. लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से गांव आ गया था. उसके बाद वह फिर मुंबई नहीं गया. पैसे की तंगी को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार लड़ाई होते रहती थी. वहीं मृतका की मां ने परिवाक के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

मौके पर रहे मृतक के 12 साल के बेटे ने बताया कि उसके मां-पापा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. मंगलवार को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई और दोनों मारपीट करने लगे. जिसके बाद मैं अपना होमवर्क करने लगा. इसके बाद दोनों बाहर जाने लगे और मुझे भी साथ ले गए. पटरी के पास पहुंच कर दोनों ने टॉस किया और आपस में बात की.

पहले तो दोनों ने बोला कि ये भी साथ मर जाएगा तो ठीक है, अकेला जिंदा रहकर क्या करेगा. लेकिन टॉस के बाद मां ने कहा कि ये बच गया. उसके बाद पापा ने तीस रुपये दिए और कहा कि बेटा जाओ तुम जीओ अभी, इस पैसे से कुछ खा लेना. उधर से ट्रेन आ रही थी. पहले पापा और फिर मम्मी ट्रेन के आगे कूद गई. मैं डर से रोते हुए घर आ गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान बेहद परेशान, बहुत कम हो रही खरीद : प्रियंका गांधी

Next Post

गिरावट के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी उछली

Next Post
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी

गिरावट के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी उछली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d