रांची: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग एनएच-23 के मुरुबंदा में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक दंपती की मौत हो गई. जबकि इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. हादसा बुलेट व कार की आमने-सामने टक्कर की वजह से हुई.
कार ने बुलेट के अलावा दो और बाइक में टक्कर मारी. हादसे में बुलेट सवार की मौके पर जबकि उसकी पत्नी की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. जबकि स्प्लेंडर सवार एक दंपती व एक और बाइक सवार युवक जख्मी हो गए.

