BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

चलती मेट्रो ट्रेन में दंपती ने दिखाई बहादुरी, जेबकतरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in Uncategorized
चलती मेट्रो ट्रेन में दंपती ने दिखाई बहादुरी, जेबकतरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

चलती मेट्रो ट्रेन में दंपती ने दिखाई बहादुरी, जेबकतरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में चलती मेट्रो ट्रेन में एक दंपती ने बहादुरी दिखाते हुए दो जेबतराशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. रेलवे में कार्यरत पीड़ित पत्नी के साथ खरीदारी करने चांदनी चौक जा रहे थे.

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए थे. जानकारी के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर तीन निवासी महेश कुमार दुरेजा (53) रेलवे में काम करते हैं.

23 नवंबर को वे पत्नी के साथ खरीदारी करने रोहिणी से चांदनी चौक जा रहे थे. कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद वे येलो लाइन में सवार होने लगे. इसी दौरान महेश कुमार को जेब में सरसराहट महसूस हुई. देखा तो पता चला कि किसी ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं.

उन्होंने कोच में नजर दौड़ाई तो एक लड़के को पैंट में कुछ छुपाते हुए देखा. शक होने पर महेश ने उसे पकड़ लिया. उस लड़के ने एक अन्य लड़के की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसने रुपये उसे दे दिए हैं.
यह सुनते ही दूसरा लड़का महिला कोच की तरफ भागने लगा. महेश की पत्नी ने शोर मचाकर उसका पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से दबोच लिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी पहुंच गए. बाद में मेट्रो पुलिस ने दोनों युवकों आजादपुर निवासी विपिन और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के पास 48 हजार रुपये बरामद हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करेंगे शादी ?

Next Post

TET परीक्षा में 50% से कम अंक पाने वाले B.Ed धारक भी हो सकेंगे शामिल: हाईकोर्ट

Next Post
TET परीक्षा में 50% से कम अंक पाने वाले B.Ed धारक भी हो सकेंगे शामिल: हाईकोर्ट

TET परीक्षा में 50% से कम अंक पाने वाले B.Ed धारक भी हो सकेंगे शामिल: हाईकोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d