BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्लड बैंक चालू कराने के लिए माकपा ने उपायुक्त के पदनाम ज्ञापन सीआई को सौंपा

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
ब्लड बैंक चालू कराने के लिए माकपा ने उपायुक्त के पदनाम ज्ञापन सीआई को सौंपा
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार(चंदवा): प्रखंड सह अंचल कार्यालय में माकपा शिष्टमंडल ने बीडीओ सीओ की अनुपस्थिति में सीआई से मुलाकात की. चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक चालू कराने की मांग को लेकर माकपा की ओर से उपायुक्त के पदनाम ज्ञापन अंचल निरीक्षक अजय कुमार को सौंपा गया.

पार्टी ने उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक शुरू करने के लिए संसाधन एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध है. इसके बाद भी अबतक शुरू नहीं हो पाई है.

इसके शुरू हो जाने से इस केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी. रक्त के लिए लोगों को भटकना तथा बाहर जाना नहीं पड़ेगा, संग्रह कर रक्त यहीं रखा जा सकेगा.

दुर्घटना जोन प्रखंड होने के ही कारण जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी को ब्लड बैंक के लिए उपकरण उपलब्ध कराया था जो कई महीनों से बेकार पड़ा हुआ है.

एनएच 99 और 75 में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले ऐसे भी रहते हैं जिन्हें रक्त की जरूरत होती है, रक्त की व्यवस्था न होने पर चिकित्शक गंभीर रूप से बिमार और घायलों को बाहर ईलाज के लिए रेफर कर देते हैं.

अधिक रक्त स्राव के कारण रक्त कि कमी से कई लोग अस्पताल में और कई लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं. इसे शुरु करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

ब्लड बैंक चालू कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत है, ताकि गंभीर रूप से बिमार एवं दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित रक्त की सुविधा सीएचसी में ही मिल सके.

ज्ञापन में तत्काल ब्लड बैंक चालू कराने की मांग उपायुक्त से की गई है. शिष्टमंडल में पार्टी के पूर्व जिला सचिव सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अयुब खान, पार्टी नेता बैजनाथ ठाकुर, रेयाजुल अंसारी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय: नए जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Next Post

बंधु तिर्की ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, नर्सों की नियुक्ति में हो रही अनियमितता के बारे कराया अवगत

Next Post
बंधु तिर्की ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, नर्सों की नियुक्ति में हो रही अनियमितता के बारे कराया अवगत

बंधु तिर्की ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, नर्सों की नियुक्ति में हो रही अनियमितता के बारे कराया अवगत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d