BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में चल रही एक लाख करोड़ की सरकारी परियोजनाओं पर बालू उठाव का संकट

by bnnbharat.com
July 30, 2019
in समाचार
झारखंड में चल रही एक लाख करोड़ की सरकारी परियोजनाओं पर बालू उठाव का संकट

The crisis of sand evacuation of one lakh crore government projects in Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड में चल रही एक लाख करोड़ की सरकारी परियोजनाओं पर बालू उठाव का संकट उत्पन्न हो गया है. भवन निमार्ण, ग्रामीण विकास, नगर विकास, पथ निमार्ण, जल संसाधन, कृषि विभाग की योजनाएं बालू की आपूर्ति कम होने से सुस्त हो गयी हैं. जानकारी के अनुसार नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) ने 15 अक्तूबर तक राज्य के सभी 653 बालू घाटों से बालू के उठाव पर रोक लगा दी है. नतीजतन झारखंड राज्य खनिज विकास निगम को राज्य के नदियों से बालू उठाव में भारी परेशानी हो रही है.

Also Read This:- श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक पेट्रोल, पीसीआर पेट्रोल, जनहित मोबाइल वाहन को किया रवाना..

निगम के प्रबंध निदेशक अबू बकर सिद्दीकी ने बताया कि एनजीटी के आदेश का अनुपालन करना हमारी मजबूरी है. राज्य सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्टाकिस्टों के जरिये बालू की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है. राज्य भर में बालू के 75 स्टॉकिस्ट हैं, जो सरकारी परियोजनाओं से लेकर निजी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं. सिद्दीकी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के लिए बालू की कमी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश भी दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि निगम के स्तर से भी बालू उठाव की स्थिति पर भी नजर रखी जाती है. हर माह बालू के स्टॉक का भी जायजा लिया जाता है.

सबसे अधिक योजनाएं भवन निर्माण विभाग की :

राज्य भर में भवन निर्माण की सबसे अधिक योजनाएं चल रही हैं. 57 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं विभिन्न जिलों में चल रही हैं. इसमें राजधानी रांची में बन रहे नये विधानसभा भवन, रविंद्र भवन, झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, सभी अंचलों के भवन, जिला परिषद के भवन प्रमुख हैं. इसी तरह पथ निर्माण विभाग की पांच हजार करोड़ की परियोजनाएं भी चल रही हैं. इसमें कांटाटोली फ्लाईओवर, एनएच-75, एनएच-33 और अन्य महत्वपूर्ण पथ शामिल हैं. राजधानी रांची का सिवरेज-ड्रेनेज परियोजना में भी बालू की कमी आड़े आ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिडीह में उत्पाद विभाग ने शराब डिपो में की छापेमारी, बरामद किया भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब

Next Post

मुजफ्फरपुर में मस्जिद के पास महिला कांवरियों पर पथराव, इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Next Post
मुजफ्फरपुर में मस्जिद के पास महिला कांवरियों पर पथराव, इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

मुजफ्फरपुर में मस्जिद के पास महिला कांवरियों पर पथराव, इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d