BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्रूरता: डेढ़ साल की बच्ची की रोने से पिता को आया गुस्सा, पटक कर की हत्या

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
क्रूरता: डेढ़ साल की बच्ची की रोने से पिता को आया गुस्सा, पटक कर की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नशे में एक पिता हैवान बन गया. डेढ़ वर्ष की बेटी के रोने पर गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक दिया और पटके जाने पर बच्ची जब जोर-जोर से रोने लगी, तो उसने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के मुकचुंदटोली मुहल्ले में रहने वाले नशेड़ी पिता गौतम प्रसाद शनिवार की सुबह अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची के रोने से इतना चिढ़ गया कि उसे उठा कर पटक दिया. इसके बाद बच्ची और अधिक जोर-जोर से रोने लगी, तो उसने गला दबाकर उस मासूम की हत्या कर दी.

घटना के बाद घर में चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और आरोपी पिता को पकड़ कर पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी, फिर पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची चुटिया थाना पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

इस पूरे मामले में आसपास के लोगों ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बच्ची गुनगुन का पिता गौतम नशे का आदि है. नशे की लत की वजह से उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था. इसके बावजूद उसकी नशे की लत नहीं छूटी. नशे के कारण गौतम प्रसाद के घर में विवाद होता रहता था. शनिवार की सुबह भी विवाद हुआ, जिसका गुस्सा उसने अबोध बच्ची पर उतारा.

इस घटना से बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. आरोपी पति की पत्नी बबीता ने बताया कि उनकी एक डेढ़ साल की बेटी है और एक बेटा भी है. पति से हमेशा इस बात पर झगड़ा होता था कि उसने बेटी को क्यों जन्म दिया. पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस से गुहार लगायी है कि गौतम को कड़ी से कड़ी सजा मिलें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि कानून: प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और DMK को दी बहस की चुनौती

Next Post

नए साल पर भी बंद रहेगा 4G इंटरनेट

Next Post
नए साल पर भी बंद रहेगा 4G इंटरनेट

नए साल पर भी बंद रहेगा 4G इंटरनेट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d