नई दिल्ली:देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मृतकों की संख्या में पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर कोविड-19 संक्रमण के 32,981 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 96,77,203 हो गई है. वहीं 391 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,40,573 हो गई है. अब सक्रिय मामले 3,96,729 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में 39,109 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 91,39,901 हो गई है.

