BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा की तिथि तीन माह के लिए बढ़ाई गई

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा की तिथि तीन माह के लिए बढ़ाई गई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के व्यापार, उद्योग व प्रोफेशनल्स की प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के वित्तिय वर्ष 2019-20 की वार्षिक आमसभा जिसका आयोजन 30 सितम्बर तक होना था, के आयोजन की समय सीमा आगामी तीन माह तक के लिए बढा दी गई. इस आशय की सहमति आज चैंबर के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की आहूत वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से ली गई. विदित हो कि इस वर्ष काॅरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए), भारत सरकार द्वारा देश के लगभग 12 लाख सक्रिय कंपनियों को राहत देते हुए वित वर्ष 2019-20 की वार्षिक आमसभा आयोजित करने की समय सीमा को 30 सितंबर से बढाकर 31 दिसंबर तक कर दिया गया है. एमसीए ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी (आरओसी) को औपचारिक आवेदन दाखिल करने और शुल्क के भुगतान के बिना आदेश जारी करने के निर्देश दिये हैं. यहां तक कि पहले से ही दाखिल किये गये आवेदनों, जिन्हें न तो अनुमोदित किया गया है या न ही अस्वीकार किया गया है, को भी इस राहत के लिए योग्य माना गया है. कोविड-19 के कारण एजीएम के लिए समय बढाने संबंधी विभिन्न संघों की मांग को देखते हुए एमसीए ने इस समय सीमा का विस्तार किया है. यह पहली बार है कि इस तरह की राहत, आम तौर पर सभी कंपनियों को दी गई है.

चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी एवं महासचिव धीरज तनेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान में फेडरेशन चैंबर के लगभग 3500 सदस्य हैं जिनके साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग तथा ऐसे ही अन्य वर्चुअल तरीकों के जरिए आमसभा का आयोजन कर पाना संभव नहीं है. चैंबर की वार्षिक आमसभा हमारी गतिविधियों का केंद्रबिंदु है जहां हम अपने सदस्यों के बीच वार्षिक लेखा-जोखा व गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही कंपनी के आगे के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हैं. आमसभा में प्रत्येक सदस्यों को आमंत्रित करना अनिवार्य है किंतु वर्चुअल बैठकों में होनेवाली तकनीकी समस्याओं के कारण सभी सदस्यों को एक साथ सम्मिलित कर पाना संभव नहीं है. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लोगों के बीच शारीरिक दूरी नियम का अनुपालन करने की आवश्यकता और आवाजाही पर लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह जरूरी है कि फेडरेशन चैंबर के इस वित्तिय वर्ष के आमसभा को अगले तीन माह तक के लिए बढा दिया जाय. सरकार द्वारा लागू प्रतिबंधों में छूट और स्थितियों में सुधार होते ही चैंबर द्वारा वार्षिक आमसभा और चुनाव की तैयारियों को गति दी जायेगी. चैंबर अध्यक्ष ने आज की बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य व क्षेत्रीय उपाध्यक्षों से आगामी तीन माह तक व्यापार व उद्योग हित में कार्यरत रहने की सलाह दी.

विदित हो कि काॅरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और आरओसी के इस निर्देश पर चैंबर द्वारा इससे पूर्व भी 31 अगस्त को अपने सभी पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गई थी. उस बैठक में भी सर्वसम्मति से यह सहमति बनाई गई थी कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आमसभा और चुनाव का आयोजन संभव नहीं है, ऐसे में चैंबर द्वारा एमसीए व आरओसी के गाइडलाइन के अनुसार आमसभा की समय सीमा को अगले तीन माह के लिए बढा दिया जाय. आज की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने चैंबर के इस कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान जिस प्रकार चैंबर ने सरकार और जिला प्रशासन के समन्वय से प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों व प्रोफेशनल्स को सहायता उपलब्ध कराई है, व सदैव स्मरणीय रहेगा. कार्यकारिणी सदस्यों व क्षेत्रीय उपाध्यक्षों ने आज चैंबर के इस सत्र का कार्यकाल लगभग एक वर्ष पूर्ण होने पर इस दौरान अध्यक्ष व महासचिव के महत्वपूर्ण योगदानों के लिए उनका आभार जताया.

आज की बैठक में चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, उपाध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, राम बांगड, महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप मुरारका, निर्मल झुनझुनवाला, महेश लाल, रंजीत मिश्रा, आलोक मल्लिक, कार्यकारिणी सदस्य राहुल मारू, राहुल साबू, पूजा ढाढा, आरडी सिंह, आदित्य मल्होत्रा, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, प्रवीण लोहिया, परेश गट्टानी, रोहित अग्रवाल, सुमित जैन, अश्विनी रजगढिया उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेतरहाट में नामांकन फॉर्म 30 सितंबर तक होगा जमा

Next Post

Corona Update Jharkhand: 1142 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58079 हुई

Next Post
कोरोना का कहर जारी: हजारीबाग DRDA डायरेक्टर समेत 10 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

Corona Update Jharkhand: 1142 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58079 हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d