BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिट्टी में सना हुआ था युवक का शव, मुंह में भी ठूंसी हुई थी मिट्टी

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in समाचार
मिट्टी में सना हुआ था युवक का शव, मुंह में भी ठूंसी हुई थी मिट्टी

मिट्टी में सना हुआ था युवक का शव, मुंह में भी ठूंसी हुई थी मिट्टी

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: गढ़वा जिला अंतर्गत कांडी थाना क्षेत्र के कांडी मोखापी मुख्य सड़क पर महुली मोड़ के पास सरकोनी गांव स्थित गोरया बाबा स्थान के नजदीक बुधवार को टीवीएस मोटरसाइकिल JH 14 G 7446 सहित एक युवक का शव कांडी पुलिस द्वारा बरामद किया गया. मृतक कांडी प्रखंड के मझिगावां पंचायत के कवलदाग टोला निवासी शिवनाथ पासवान का पुत्र धर्मेन्द्र पासवान बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह मोटरसाइकिल मृतक के जीजा कांडी के ही बरवाडीह निवासी अनुज पासवान की है जिसने कुछ महीने पहले आपसी विवाद के कारण अनुज पासवान ने दहेज में लिए वाहन के बदले में अपने ससुराल वालों को वापस दिया था.

राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद आसपास के गांवों में शव होने की सूचना तेजी से फैली जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. जब इसकी सूचना थाना प्रभारी राम अवतार राम को मिली तो एसआई विनोद कुमार एवं पीएसआई विजय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा.

शव से कुछ दूरी पर हल्का खून गिरा हुआ था जहां से पुलिस के द्वारा तीन जोड़ी चप्पल, एक बांस का टूटा हुआ डंडा, एक घड़ी के साथ मोटरसाइकिल का कुछ टूटा हुआ समान भी बरामद किया. पास के अरहर के खेत से बड़ा बांस का भी डंडा भी मिला. मृत व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से पर चोट लगी है और रक्त का भी बहाव हुआ है. शरीर में कहीं कहीं चोट और मुंह में माटी ठूंसी हुई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेन्द्र पासवान आपराधिक मामलों में अक्सर उलझा ही रहता था. हत्या कैसे , कब व क्यों की गई , इस बात की जाँच कांडी पुलिस द्वारा की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, आदिवासियों की समस्याओं हेतु स्पष्ट नीति बनाने की मांग की

Next Post

प्याज से सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण, जारी किया अलर्ट

Next Post
प्याज से सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण, जारी किया अलर्ट

प्याज से सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण, जारी किया अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d