अरविन्द पटेल,
महराजगं: महराजगंज जिले के नौतनवा रेलवे स्टेशन समीप पोखरे में एक युवक का शव मिला है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे नौतनवां रेलवे स्टेशन की तरफ टहलने निकले लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास पोखरे में एक लाश देखा जहां थोड़ी ही देर में लोगों का वहां पर भीड़ जुट गया.
वहीं लोगों ने लाश मिलने की जानकारी तुरंत आरपीएफ पुलिस के इन्स्पेक्टर भागीरथी एवं नौतनवा पुलिस को दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव की पहचान नहीं हो पाया था.

