अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदाभार के सिवान में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद हुई. उसके नाक , कान व मुंह से खून निकला था.
सूचना पर मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. जांच में मृतक की पहिचान थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनवल निवासी श्रीकांत पटेल के रूप में हुई. चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
चौक थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि श्रीकांत मंगलवार की सुबह घर निकला था. रात में घर नहीं लौटा. सुबह उसकी लाश नंदाभार गांव के बाहर खेत में मिली. पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है.

