ज्योत्सना,
खूंटी: तोरपा के कसमार पुटकल टोली गांव के समीप पुलिस ने एक अधजला युवक का शव बरामद किया है. घटनास्थल पर जला हुआ बाईक व अधजला युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कहीं और की गई है और पुटकल टोली में शव लाकर अपराधियों ने बाईक समेत युवक को जला दिया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके.
घटनास्थल के समीप से पुलिस ने एक युवक का आधार कार्ड बरामद किया है, जिसमें युवक का नाम संदीप लोमगा है.
आधार कार्ड के अनुसार, पता सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतरगत सिकरोम गांव का है. हालांकि पुलिस उक्त युवक का आधार मान कर उसी एड्रेस के तहत अनुसंधान में जुटी है.

