पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से लापता एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया. युवक के शव को जमीन के नीचे दफन कर दिया गया था. पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन खोद कर शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता युवक 35वर्षीय मंगल सिंह मुंडा की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. बाद में उसकी निशानदेही पर ही शव को बरामद किया गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बैधमारा गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा बुधवार की आधी रात से अपने घर से लापता था. मंगल की पत्नी के अनुसार बुधवार की देर रात वो शौच करने की बात कह घर से निकला था. पर फिर वापस नहीं आया. गुरुवार को उसे काफी ढूंढ़ा गया पर कुछ पता नहीं चला. इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

