रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मंत्री हाजी हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से मर्माहत हूं. स्व. हाजी हुसैन अंसारी सर्वसुलभ जन प्रिय नेता होने के साथ-साथ मेरे प्रिय साथी भी थे. संगठन एवं जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहने वाला झारखंड के सच्चा नेता आज हमारे बीच नहीं है.
स्व. अंसारी का निधन हमारी पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके शोक संतप्त परिवारजनों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सहनशक्ति प्राप्त हो तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो.