रांची: झारखंड सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर कुछ सख्त निर्देश जारी किए हैं , कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में स्कूल फीस जमा नहीं करने की वजह से किसी भी छात्र का नामांकन रद्द नहीं किया जायेगा, जिसका समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने स्वागत किया है.
BNN BHARAT से बातचीत के क्रम में राजीव रंजन राजू ने बताया की इस चैनल के माध्यम से मैंने कई बार ये मुद्दा उठाया था चूंकि कोरोना के कारण हुए लॉकडौन के वजह से सभी लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और वे लोग स्कूलों के इतनी अधिक फीस देने में सक्षम नहीं थे. ऐसे में वाकई यह निर्णय स्वागत योग्य है जिस पर सरकार ने गम्भीरता से निर्णय लिया. अब मैं सरकार से ये मांग करता हूं कि जो स्कूल शिक्षा विभाग के निर्णय के बिना इंतजार किये पहले ही अभिभावकों से फीस जमा करा लिया है उन स्कूलों पर तत्काल सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति ना हो तथा उन स्कूलों से फीस वापस हो.
राजीव रंजन राजू ने कहा मैं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी से विनम्रता पूर्वक कहना चाहता हूं कि तत्काल प्रभाव से छोटे छोटे बच्चों के ऑनलाइन क्लासेज को बंद किया जाए. क्योंकि इससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

