रांची: भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र समिति के सदस्य अयोध्या नाथ मिश्र ने कहा है कि घोषणा पत्र किसी भी राजनीतिक दल का जनता के प्रति एक कमिटमेंट होता है.
रांची में बुधवार को भाजपा के संकल्प पत्र विमोचन समारोह में मिश्र ने कहा कि घोषणा पत्र भविष्य का स्वरूप होता है. घोषणा पत्र के संबंध में ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि विपक्ष में बैठे हैं तो कुछ भी कह दिए. अपने संकल्प को पूरा करना ही सही मायने में घोषणा पत्र को चरितार्थ करता है.
उन्होंने कहा कि घोषणापत्र का अक्षरशः पालन सुनिश्चित होना चाहिए. पार्टी का संकल्प पत्र बनाने के लिए उनकी टीम ने राज्य में प्रमंडलवार भ्रमण किया और लोगों से राय मशविरा किया.
आम लोगों के सुझाव के लिए पार्टी की ओर से मंडल स्तर पर सुझाव पेटी रखा गया, जिसमें लोगों ने खुले मन से अपनी बातों को संकल्प पत्र समिति के समक्ष रखा. संकल्प पत्र बनाने में पत्रकारों से भी विचार विमर्श किया गया.
संकल्प पत्र समिति के सदस्य-
- अध्यक्ष – बीडी राम- सांसद
- सदस्य – सुनील कुमार सिंह- सांसद
- सदस्य – रवींद्र कुमार राय- पूर्व सांसद
- सदस्य- अयोध्या नाथ मिश्र- पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार
- सदस्य – जेबी तुबिद-पूर्व भा.प्र.से.
- सदस्य- अनिल कुमार सिन्हा- पूर्व महाधिवक्ता
- सदस्य- एस के मजूमदार, पूर्व महाधिवक्ता

