BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विष्णु भैया के निधन से राजनीतिक जगत में शून्यता आई, भरपाई मुश्किल: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित शिक्षकों का शिष्टमंडल रामेश्वर उरांव से मिला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट की है. उन्होंने कहा विष्णु भैया के असमय निधन हो जाने से जामताड़ा सहित पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त हो गई है, असीम व्यक्तित्व के धनी एवम जनता के दिलों में राज करने वाले विष्णु भैया के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्यता छा गई है.

डॉ. उरांवने कहा कि राजनीतिक जीवन में उनकी भरपाई नामुमकिन है. डॉ. उरांव ने कहा व्यक्तिगत रूप से मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है तो राज्य से एक रहनुमा का अंत हो गया है, आने वाले दिनों में उनकी भरपाई मुश्किल है, परम पिता परमेश्वर से इस प्रार्थना करता हूँ कि दुख की इस घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति मिले एवं उनकी आत्मा को असीम शांति.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने विष्णु भैया के निधन पर संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से  जामताड़ा की जनता को एक गहरा धक्का लगा है. मृदुभाषी, मिलनसार हंसमुख प्रवृत्ति के धनी विष्णु भैया  हमेशा गरीबों एवं मजदूरों की आवाज़ थे,सदन के अंदर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर एवं मुखर रहते थे, राज्य ने कद्दावर नेतृत्व खो दिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी अपनी संवेदना प्रकट करते हुए विष्णु भैया को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है, उन्होंने कहा विष्णु भैया अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा विष्णु भैया की आकस्मिक निधन झारखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है,उनके किए गए कार्यों को जामताड़ा और राज्य की जनता हमेशा याद करती रहेगी, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

Next Post

होमगार्ड जवान 5 अप्रैल से चलाएंगे ‘जेल भरो अभियान’

Next Post
होमगार्ड जवान 5 अप्रैल से चलाएंगे ‘जेल भरो अभियान’

होमगार्ड जवान 5 अप्रैल से चलाएंगे 'जेल भरो अभियान'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d