Simdega:- जिला शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई.
बैठक में उन्होंने उपस्थित प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कक्षा 10 एवं 12 का संचालन सुनिश्चित करेंगे. साथ हीं विद्यालय के सभी शिक्षक ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से अनुपस्थिति बनाना सुनिश्चित करेंगे. निदेशक माध्यमिक शिक्षा झारखंड रांची द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में उन्होंने सभी बीईईओ एवं केजीबीवी के वार्डन कक्षा 10 एवं 12 के छात्राओं को नजदीकी उच्च विद्यालय में टैग करते हुए उनका पठन-पाठन सुनिश्चित कराएंगे एवं सूची संबंधित उच्च विद्यालय के हेड मास्टर जिला कार्यालय को दिनांक 4 जनवरी 2021 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
उन्होंने सभी विद्यालय को कोविड-19 के तहत प्राप्त दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए अभिभावकों की सहमति के साथ छात्र छात्राओं का पठन-पाठन कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीईओ के द्वारा सभी हेडमास्टर को निर्देश दिया गया कि बोर्ड परीक्षा नजदीक है. इस कारण कक्षा 10 एवं 12 के बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे.

