BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटेल की जयंती पर उपायुक्त ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
सभी राशन कार्डधारियों को 2 महीने का दिया जाएगा राशन: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आज लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के शुरूआत में उपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी डॉ. एम तमिल वणन, डीडीसी परमेश्वर भगत, एसडीएम धालभूम नीतीश कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. तत्पश्चात,  उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई –  मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभाव बनाया जा सका. मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं.    

उपायुक्त सूरज कुमार ने लौहपुरुष सरदार पटेल को याद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आजादी के पश्चात देश की एकता एवं अखंडता बनाये रखने में उन्होने अपनी दूरदर्शिता तथा अहम निर्णयों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होने कहा कि सरदार पटेल की समझ बूझ और साहस का ही नतीजा है कि इतनी विविधता के बावजूद देश एक सूत्र में बंधा रहा तथा पूरे विश्व में हमारा देश आज सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में विद्यमान है. उपायुक्त ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान सेवतंत्रता सेनानी भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं तथा उम्मीद एवं आश्वस्त करता हूं कि हम सभी उनके दिखाये मार्गों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता के लिए अपना सर्वस्व योगदान देते रहेंगे.    

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अगर आजादी के पश्चात देश को एक सूत्र में जोड़ने की कार्रवाई नहीं की गई होती तो हो सकता है आज इतना बड़ा लोकतंत्र हम नहीं होते. उन्होने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता को बनाए रखने के लिए हम सभी ने जो शपथ लिया है उसे दिल से पालन करने का जरूरत है. आजादी के पश्चात देश के लिए समय कठिन रहा, आने वाले समय में भी हमारे सामने कई चुनौतियां हो सकती हैं लेकिन हम सब अगर साथ में रहकर एकजुटता से लड़ेंगें तो कुछ भी मुश्किल नहीं

इस अवसर पर उपायुक्त सूरज कुमार ने दुर्गापूजा तथा कोविड-19 काल में विधि व्यवस्था के सफल संधारण हेतु एक टीम की तरह कार्य करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होने कहा कि आप सब के एकजुट प्रयास का परिणाम है कि कोविड-19 संक्रमण की विकट परिस्थितियों से हम धीरे-धीरे उबर रहे हैं. उन्होने कहा कि हमें अभी और सजग, सतर्क तथा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ जगहों में कोरोना का दूसरा लहर देखने को मिल रहा है. हम सभी एक टीम की तरह आने वाले समय में भी कार्य करतें हैं तो उम्मीद है कोरोना के दूसरे लहर से जिले को सुरक्षित रखा जा सकेगा.  

मौके पर उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, एसडीएम धालभूम नीतीश कुमार सिंह, एडीसी प्रदीप प्रसाद, एसओआर नवीन कुमार, निदेशक डीआरडीए सौरव कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रविन्द्र गगराई, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, स्थापना उप समाहर्ता सविता टोपनो तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के पहले सी-प्लेन ने भरी उड़ान

Next Post

रांची में स्नैप सर्विसेज हुआ लॉन्च, अब एप के जरिए मिलेगी डोर स्टेप सर्विसेस

Next Post
रांची में स्नैप सर्विसेज हुआ लॉन्च, अब एप के जरिए मिलेगी डोर स्टेप सर्विसेस

रांची में स्नैप सर्विसेज हुआ लॉन्च, अब एप के जरिए मिलेगी डोर स्टेप सर्विसेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d