रांची: रांची के सभी धार्मिक स्थलों, होटलों और धर्मशाला की जांच का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया है.
उपायुक्त राय महिमापत रे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. उन्होंने धार्मिक स्थलों, होटलों, धर्मशालाओं या किसी घर में विदेशी के ठहरने का पता लगाने को कहा है.
इसकी जांच नियमित करने का आदेश उपायुक्त ने दिया है. किसी विदेशी के रहने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त और एसएसपी कार्यालय को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया है.

