BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने आगामी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए छात्राओं को दिये महत्वपूर्ण टिप्स

by bnnbharat.com
March 17, 2021
in समाचार
मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- आज  उपायुक्त  छवि रंजन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नामकुम का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नामकुम, एडीपीओ आदि उपस्थित थे. विद्यालय के छात्राओं से संवाद करने के साथ उपायुक्त ने व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों, वार्डन और शिक्षकों को आवश्यक दिशा निदेश दिये.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नामकुम पहुंचने पर उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन का छात्राओं ने स्वागत गान गाकर स्वागत किया. सुरीले अंदाज में ढोलक की थाप पर  उपायुक्त के लिए छात्राओं ने स्वागत गान गाया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त केजीबीवी नामकुम में चल रही अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचे. दसवीं और बारहवीं के छात्राओं के साथ उपायुक्त ने संवाद किया. संस्कृत, इतिहास, गणित, अंग्रेजी, स्मार्ट क्लास आदि की कक्षाओं में पहुंचकर उपायुक्त ने छात्राओं से कई सवाल भी पूछे, जिसका जवाब छात्राओं की ओर से दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित शिक्षकों को भी आवश्यक दिशा निदेश दिये. उन्होंने कहा कि छात्राओं को इस तरह से जानकारी दें कि उन्हें भविष्य में भी इसका लाभ मिल सकें, विषय को मजेदार तरीके से छात्राओं के सामने रखें ताकि वो उनमें रुचि दिखायें.

दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से संवाद के दौरान उपायुक्त ने आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये. उपायुक्त ने कहा कि तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें. तनाव लेने से आपकी क्षमता और प्रदर्शन दोनों प्रभावित होते हैं. उन्होंने छात्राओं को उच्चतर शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहित किया. आगामी परीक्षा के छात्राओं को उपायुक्त ने शुभकामनाएं भी दी. 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त   छवि रंजन ने विद्यालय के वार्डन से पूरी व्यवस्था और कमियों की जानकारी ली. वार्डन में बताया कि स्कूल में कमरों और बेड की आवश्यकता है. इस पर उपायुक्त ने एडीपीओ को आवश्यकतानुसार कमरे और बेड का प्रस्ताव बनाकर देने का निदेश दिया. के छात्राओं के लिए बिस्किट और नैपकीन भी दिया गया. उपायुक्त ने वार्डन को निदेश दिया कि छात्राओं को हाइजीन के प्रति विशेषकर जागरुक करें. इसके अलावा विद्यालय में महिला सफाईकर्मियों के लिए साड़ी का भी वितरण किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरिया कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर छापेमारी

Next Post

नगर निगम हजारीबाग में तीन सैरातो की बंदोस्ती की गई

Next Post

नगर निगम हजारीबाग में तीन सैरातो की बंदोस्ती की गई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d