BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने विकास मेला सह ऋण वितरण समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:-  उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा स्थानीय के.के.एन. स्टेडियम में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले विकास मेला-सह-ऋण वितरण समारोह के तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई के साथ कोविड नियमों का अनुपालन पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें. साथ हीं कार्यक्रम में आने वाले आगन्तुकों व आमजनों की सुविधा के अलावा रांची से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को लेकर एल0ई0डी स्क्रीन को दुरूस्त रखने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा विकास मेला से संबंधित सारी तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि आज शाम तक सारी तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि कल  राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके. साथ हीं कोविड नियमों के अनुपालन हेतु के0के0एन0 स्टेडियम परिसर में भोलेनाथ के दूत को  प्रतिनियुक्त करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया, ताकि लोगो को मास्क व कोविड नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके. इसके अलावे मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के दिशा-निर्देश को ध्यान में रखते हुए मेला का आयोजन किया जाएगा. साथ हीं कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन,  शिलान्यास एव परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा. इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त   संजय सिन्हा,  डीआरडीए निदेशक,   नयनतारा कैरकेट्टा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी   परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी   एबी रॉय, जिला समन्वयक जेएसएलपीएस   प्रकाश रंजन, उप परियोजना निदेशक  मंटू कुमार, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री जोबा मांझी की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम सहित फॉरेस्टक्लीयरेंस की समीक्षा

Next Post

जीजे गॉलस्टेन ने सीएम से मुलाकात की

Next Post
जीजे गॉलस्टेन ने सीएम से मुलाकात की

जीजे गॉलस्टेन ने सीएम से मुलाकात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d