देवघर: उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला, प्रखण्ड, अंचल कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने एवं आगत-निगत पंजी के संधारण के अद्यतन स्थिति से संबंधित बैठक सभी कार्यालय प्रधान लिपिक के साथ की गई. उपायुक्त द्वारा सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को निदेश दिया कि कैश बुक, लॉग बूक, सूचना अधिकार पंजी, लोकायूक्त पंजी, जन संवाद पंजी अनुक्रमाणिका पंजी आदि का संधारण सही तरीके से एवं नियमित करते रहे.
इसी के आधार पर कार्यालय के कार्यो की प्रगति का पता चलता है. उपायुक्त द्वारा आगत-निर्गत पंजियो के संधारण हेतु सभी को निदेशित किया गया कि आगत सभी चिटठी किस विभाग से संबधित है,किस तिथि को संबधित विभाग से आया, उन सभी चिट्ठियों पर क्या कार्यावाही हुई आदि उक्त बाते पंजी के निर्धारित कॉलम में लिखे, उन सभी चिट्ठियों को किन फाइल में रखा गया है आदि बातो का भी उल्लेख कॉलम में करे. उपायुक्त द्वारा सभी को निदेश दिया गया कि प्रत्येक माह कितने आगत-निर्गत चिट्ठियों का संधारण हुआ, कितने लंबित है इसकी भी सूची बनाए.
उपायुक्त द्वारा बैठक के माध्यम से सभी को निदेश दिया कि कार्यालय में कार्य के प्रति किसी भी प्रकार कि अवयवस्था का कोई जगह नही है. सभी कार्यालय प्रधान लिपिक अपने अधिनस्थ लिपिको से कार्य का निष्पादन निर्धारित समयावधी में कराये. किसी भी स्थिति में कार्य को लंबित ना रखे. आगे उन्होंने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई का समुचित व्यवस्था रखे. किसी भी प्रकार के कचड़े को कूड़ेदान में ही डाले; फाइलों को भी करीने से आलमीरा- रैक पर रखे ताकि जरूरत के समय आसानी से मिल जाएगा. उपायुक्त ने सभी कार्यलय के प्रधान लिपिक को निदेशीत करते हुए कहे कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय आये मेरे द्वारा कभी भी औचक निरिक्षण किया जाएगा, अगर कोई निरीक्षण के दरम्यान अनुपस्थित पाए जाते है तो उक्त कर्मी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
बैठक में उपरोक्त के अलावे स्थापना उप-समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, प्रशाखा पदाधिकारी ओवैस राजहंस, सभी कार्यलय के प्रधान लिपिक आदि उपस्थित थे.

