BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
15 अगस्त की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने बुधवार को सूचना भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कार्यक्रम को सादगी पूर्ण तरीके से मनाने की बात कही.

उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल कर्जन ग्राउंड पर सीमित लोगों के प्रवेश की बात कही. मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय कर्मी कोविड-19 को लेकर आवश्यक सभी दिशा निर्देशों का पालन करेंगेद्य कर्जन ग्राउंड के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

उन्होंने पुलिस विभाग को पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने सहित मैदान पर अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी नहीं होंगे तथा उपस्थित सभी अधिकारी व परेड में भाग ले रहे जवान पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करेंगे.

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर झंडोंत्तोलन के बाद सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोंत्तोलन करेंगे. इस दौरान कोविड-19 को लेकर आवश्यक सभी एहतियातन कदम उठाएंगे. मसलन वे सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, मास्क व सेनेटाइजर प्रयोग करेंगे. साथ ही किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक भीड़ नहीं उत्पन्न होना सुनिश्चित करेंगे.

इस संबंध में स्थानीय कर्जन ग्राउंड में 15 अगस्त को लेकर चल रहे तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस मौके पर डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज, प्रशिक्षु आईएएस सौरभ भुवानिया व जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को कांग्रेस भवन में सेमिनार

Next Post

नगर निगम क्षेत्र की ओर से वार्डों में सर्वे का कार्य प्रारम्भ 

Next Post
नगर निगम क्षेत्र की ओर से वार्डों में सर्वे का कार्य प्रारम्भ 

नगर निगम क्षेत्र की ओर से वार्डों में सर्वे का कार्य प्रारम्भ 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d