BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने की निजी चिकित्सा संस्थान संचालकों के साथ ऑनलाइन बैठक

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

आने वाले 2 से 3 महीने सभी के लिए चैलेंजिंग

धनबाद:- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा धनबाद जिला अंतर्गत कार्यरत सभी निजी चिकित्सा संस्थानों को अपने संस्थान अंतर्गत कुल उपलब्ध आईसीयू एवं नॉन आईसीयू बेड़ों का न्यूनतम 50प्रतिशत बेड कोविड मरीजों के समुचित उपचार हेतु आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है.

इस संबंध में उपायुक्त  उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के सभी निजी चिकित्सा संस्थान संचालकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने राज्य सरकार द्वारा निर्गत निर्देश के संबंध में सभी को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी बढ़ गई है. आने वाले 2 से 3 महीने हम सभी के लिए चैलेंजिंग हैं.

उन्होंने कहा कि आपदा के समय लोगों की जान बचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है. अतः हमें अपने पारंपरिक तौर तरीकों में बदलाव करके राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संक्रमित मरीजों का उपचार सुनिश्चित करना है.

उन्होंने सभी निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों से कहा कि अपने-अपने अस्पताल में इनफेक्शन प्रीवेंशन कमेटी का गठन करें. सभी कर्मियों को इनफेक्शन प्रीवेंशन कंट्रोल की ट्रेनिंग दें. कॉविड मरीजों के इलाज हेतु सभी अस्पतालों में वेंटिलेटेड कमरों, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, पर्याप्त साइनेज एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था होनी चाहिए.  उन्होंने कहा कि कर्मियों को रोस्टर ड्यूटी पर लगाना है. साथ ही आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. संक्रमित मरीजों के उपचार के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि सभी अस्पतालों में सेवा भाव से इलाज होना चाहिए. आईसीएमआर द्वारा निर्धारित कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकोल का पूर्ण रूप से अनुपालन होना चाहिए. कोविड-19 प्रोटोकॉल की जानकारी सभी कर्मियों के पास होनी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आईसीयू वार्ड में पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए. सभी बेड पर बी या डी टाइप सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन पाइप लाइन, हाई फ्लो मशीन तथा लाइफ सेविंग ड्रग्स की उपलब्धता अनिवार्य है. 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहले की तुलना में अधिक मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है. अतः नॉन आईसीयू बेड पर भी ऑक्सीजन की उपलब्धता अनिवार्य है. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अस्पताल प्रबंधकों से कहा कि संसाधनों को मोबिलाइज करें. कल तक सभी तैयारियां पूर्ण करें. किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर खुल कर बताएं. जिला प्रशासन द्वारा सभी को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर इस वैश्विक महामारी से लड़ सकते हैं तथा जिले के लोगों को उचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक दिन में रिकॉर्ड 70 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Next Post

777 रेल यात्रियों की जांच में 5 मिले पॉजिटिव

Next Post
रेलवे का नया बदलाव: AC कोच से हटाए पर्दे, नहीं मिलेंगे कंबल और चादर

777 रेल यात्रियों की जांच में 5 मिले पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d