चतरा:उपायुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह ने सदर प्रखंड के डमडोईया पंचायत के करलग्गा गाँव मे जल शक्ति अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने एवं जल संरक्षण को लेकर टी सी बी का निरीक्षण व बृक्षा रोपण का कार्यक्रम किया. इस कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुए जन प्रतिनिधियों ने जल शक्ति अभियान के महत्व को बताया , और साथ ही कहा गया कि हम सभी मिलकर इसे हम जन आंदोलन के रूप में लें और इस अभियान को जारी रखें साथ ही अधिक सेअधिक टी सी बी निर्माण, पौधा रोपण, पन सोखा समेत अन्य कार्य करने की अपील की.वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने ग्रमीणों से मुख्यमंत्री जन वन योजना का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करने की अपील की.
उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने जल शक्ति अभियान में भागीदारी देने आये सभी को धन्यवाद दिया उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से इस अभियान को जारी रखने को कहा जिससे अधिक से अधिक जल संरक्षित हो सके वहीं स्कूल प्रबंधन के लोगों को जल शक्ति अभियान के तहत पनसोखा, वर्षा जल संरक्षण तकनीक का प्रयोग करने को कहा ,उन्होंने कहा कि केवल जिला प्रशासन के प्रयास से जल संरक्षण करना सम्भव नहीं है इस अभियान में अधिक से अधिक आप लोगों का भागीदारी की आवशयकता है.
जल शक्ति अभियान से प्रेरित होकर इसी गाँव के किसान ने जल संरक्षण के लिये अपने रैयती 6 एकड़ भूमि में मनरेगा से टी सी बी का निर्माण कराया ,जिसे उपायुक्त ने टी सी बी निरीक्षण करने के बाद उक्त भूमि मालिक को प्रशस्ति पत्र देते हुए जिला प्रशासन की ओर से उक्त योजना के प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु धन्यवाद दिया. साथ ही
उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह,उप विकाश आयुक्त मुरली मनोहर , जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा सहित बुद्धजीवियों ने कार्यक्रम स्थल के समीप वृक्षारोपण कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया.

