BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त द्वारा विभिन्न दुकानों, बाजार व चौक-चौराहों का किया गया निरीक्षण

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
उपायुक्त द्वारा विभिन्न दुकानों, बाजार व चौक-चौराहों का किया गया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, सूरज कुमार द्वारा आज विभिन्न चौक-चौराहों, दुकानों, हार्ट बाजारों का निरीक्षण किया गया. मौके पर उपायुक्त द्वारा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

उपायुक्त सूरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हेमन्त सती, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी के साथ जिले के विभिन्न चौराहों, गलियों में घूम-घूम कर लोगों को अनलॉक-1 के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करने के सम्बंध में जागरूक किया.

साथ ही निरीक्षण किया गया कि खुली हुई दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन किया जाये, साथ ही समय-समय पर हाथ की सफाई की जाये. वहीं लोगों से आह्वान किया गया कि वह अपने घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें.

इसी क्रम में SBI खूंटी ब्रांच का निरीक्षण कर संबंधित ब्रांच मैनेजर को सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि गोल घेरे बनाये जाये. साथ ही समय-समय पर स्थान को सैनिटाइज भी किया जाना चाहिए.
इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा लोगों को बताया गया कि प्रशासन आमजनों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करने के लिए चौबीसो घंटे तैयार है.
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार खुली हुई दुकानों में जाकर उपायुक्त ने लोगों से सीधी बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है.
सावधानी व सतर्कता बरतकर कोरोना वायरस से आसानी से बचाव किया जा सकता है. इसे फैलने से रोका जा सकता है. चौक-चौराहों पर लगी फल आदि के ठेलों में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये.
साथ ही हर व्यक्ति को मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है. इस दौरान खाने-पीने की चीजों के लिए लगाए गए ठेलों में उपायुक्त ने सख्ती से निर्देश दिए कि पार्सल की ही सुविधा दी जाये. लोगों को स्थान पर खाना नहीं है. उन्हें होम डिलीवरी व पार्सल ही किया जाना चाहिए.

आमजनों को किया गया जागरूक

इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में जगह-जगह घूमकर लोगों के बीच जागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि सभी दुकाने, साप्ताहिक हार्ट बाजार आदि स्थलों की गतिविधियों के दौरान सामाजिक दूरी व मास्क पहनना अनिवार्य है. हर व्यक्ति अपने स्तर से सावधानी बरतें.

उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए. इस दरम्यान दुकानदार सामग्री के क्रय-विक्रय के दौरान सामाजिक दूरी का सही तरीके से अनुपालन नहीं करते हैं तो ऐसे में दोषी पाये गए दुकानादारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन में भले ढ़ील मिल गयी हो, परंतु अभी भी कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा कम नहीं हुआ है. ऐसे में हम सभी को चाहिए कि हम अपने दैनिक जीवन में समाजिक दूरी व मास्क के प्रयोग के महत्व के समझे एवं उसका पालन करें, तभी जाकर हम स्वयं को एवं अपने समाज को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 जून तक सभी धार्मिक स्थान रहेंगे बंद, जारी किया गया दिशा निर्देश

Next Post

ट्रक लूट कांड में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Next Post
ट्रक लूट कांड में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ट्रक लूट कांड में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d