BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने हवाई अड्डा का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने हवाई अड्डा का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा देवघर एयर पोर्ट परिसर का निरीक्षण कर पूर्ण हुए कार्यों के वस्तुस्थिति से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने पूर्ण हो चुके रनवे के कार्य का अवलोकन कर वास्तुस्थिति से अवगत हुई.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चल रहे टर्मिनल ब्लीडिंग, एटीसी टावर, फायर स्टेशन, पाॅवर स्टेशन, एयरपोर्ट परिसर के चाहरदीवारी के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की.

इसके अलावा एयरपोर्ट पर बिजली, पानी, संचार सेवाओं, अग्नि शमन, पुलिस पोस्ट व अन्य सुविधाओं की जरूरतों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावे उन्होंने कल होने वाले कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि कल दिनांक-12.09.2020 को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार हरदीप सिंह पूरी द्वारा देवघर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया जायेगा, ताकि जल्द से जल्द हवाई अड्डे के कार्यों को पूर्ण करते हुए बेहतर तरीके से विकसीत किया जा सके.

देवघर एयर पोर्ट से एयर बस 320 का परिचालन होगा संभव

देवघर हवाई अड्ढा लगभग 6 सौ एकड़ में फैला हुआ है. आने वाले समय में एयर बस 320 विमान का परिचालन देवघर एयरपोर्ट से किया जायेगा. देवघर हवाई अड्डे के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन और झारखंड सरकार के बीच समझौता हुआ है. इसके तहत झारखंड सरकार 30 वर्ष के लिए हवाई अड्डा की जमीन प्राधिकार को लीज पर देगी.

हवाई अड्डा के वाह्य सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की जवाबदेही पांच साल तक झारखंड सरकार संभालेगी. जबकि आंतरिक सुरक्षा एवं हवाई अड्डा के भीतर की बुनियादी सुविधाओं को प्राधिकार पूरा करेगा.

देवघर हवाई अड्डा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बोईंग विमान और सेना के ए-320 विमानों का परिचालन होगा. यहां साढ़े आठ हजार फीट रनवे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. देवघर हवाई अड्डा का 600.69 एकड़ में विस्तार होगा. इसके लिए झारखंड सरकार 635.97 एकड़ जमीन प्राधिकार को हस्तांतरित कर चुकी है.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे मौके पर अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, हवाई अड्डे अथोरिटी के अधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गबन मामला: शिकारीपाड़ा एसबीआई का मैनेजर और सफाई कर्मी गिरफ्तार

Next Post

रेडियो खांची 90.4 FM का लाइसेंस दो साल के लिए बढ़ा

Next Post
रेडियो खांची 90.4 FM का लाइसेंस दो साल के लिए बढ़ा

रेडियो खांची 90.4 FM का लाइसेंस दो साल के लिए बढ़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d