सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोषागार कार्यालय के सभी रोकड़ बही, स्ट्रांग रूम एवं कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कोषागार पदाधिकारी रवि रोशन ने पीएल अकाउंट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. कोषागार पदाधिकारी ने बताया कि कोषागार से संबंधित सभी कार्यों को अप टू डेट रखा जाता है.
उपायुक्त द्वारा नॉन जुडिशियल रजिस्टर, कोर्ट फी स्टांप रजिस्टर, एडवोकेट्स वेलफेयर फंड स्टांप रजिस्टर, चेक पंजी, आरडीएस डिवीजन आवंटन व्यय पंजी, गैर नयायिक मुद्रक पंजी, नयायिक मुद्रक पंजी, कोषागार स्थापना रोकड़ बही आदि बही- खातों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को पेंशनरों की भुगतान हेतु जीवन प्रमाण पत्र का निरीक्षण करने की हिदायत दी. जिससे आगे कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

