BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सशक्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सुदूर पंचायत पथलजोर का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
कालीन उद्योग से जोड़कर महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जायेगाः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा पथलजोरी पंचायत के चेंचाली गांव का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान स्वयं सहायता समूह की दीदियों से उपायुक्त ने मुलाकात कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों व काम करने में आने वाली समस्याओं से अवगत हुए. साथ हीं दीदियों को पत्ते के सामान्य प्लेट के अलावा दोना, विभिन्न प्रकार के थाली व अन्य छोटे-मोटे पत्तल से बने सामानों को बनाने हेतु प्रेरित किया.

इसके अलावा उपायुक्त ने गांव में साफ-सफाई व शौचालय के उपयोग की स्थिति से अवगत हुए. साथ हीं दीदियों मेहनत व छोटे-छोटे स्तर पर पत्तल निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी का यह प्रयास आपके गांव व पंचायत को एक नयी पहचान दिलाने का काम कर रही है.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण को थर्मोकॉल मुक्त क्षेत्र बनाया गया है. साथ हीं आगामी 10 अप्रेल शहरी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शुरूआत जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी. ऐसे में आप सभी के साहयोग से थर्मोकॉल व प्लास्टिक के जगह पत्तों के बने प्लेट, थाली, दोना आदि का उपयोग बड़ जायेगा जिसके बाद आप सबों को जिले में ही बेहतर बाजार भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दिया जायेगा. आज आप सबों के कार्य करने के जजबे को देखकर यह कहा जा सकता है कि महिलाएं न सिर्फ स्वरोजगार के माध्यम से स्वाबलंबी बन अपने परिवार का भरन-पोषण भी कर रही है. इसके साथ ही अपनी मेहनत के जरीये अन्य महिलाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन रही है. 

उपायुक्त से बातचीत के क्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बतलाया गया कि वे लोग घर के काम-काज के बाद खाली बैठी रहती थी. खाली वक्त में कोई काम नहीं रहता था. लेकिन पत्तों से बनने वाले प्लेट, दोना विभिन्न प्रकार के थाली आदि के कार्यों को अपनाने के बाद न सिर्फ बेकार समय व्यस्तता के बीच गुजरता है, बल्कि अच्छी आमदनी भी होती है. घर-परिवार खुशहाल है. बच्चों की पढ़ाई व रहन-सहन में काफी बदलाव आया है. पहले एक आदमी कमाता था उसी से गुजर चलता था, लेकिन अब दो लोगों की कमाई हो रही है.

इसके अलावे उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में जेएसएलपीएस की टीम को निदेशित किया कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में और भी बेहतर कार्य योजना तैयार करें, ताकि सभी समूह की दीदियों को बेहतर विकल्प दिया जा सके. 

निरीक्षण के क्रम में सखी मंडल की दीदियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभी को जानकारी दी गयी कि कोरोनाकाल में लोगों की समस्याओं के समाधन हेतु हर सोमवार को 11ः00 बजे से टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में आप सभी मेरा आग्रह होगा कि अपने नजदीकी सीएससी केन्द्र के माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं व शिकायतों को मेरे समक्ष रखें, ताकि उनका निराकरण किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड समुचित व्यवहार संबंधित अनुपालन के लिए मास्क चेकिंग अभियान

Next Post

डीडीसी ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Next Post

डीडीसी ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d