BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नारी निकेतन को लेकर छपी खबर पर उपायुक्त ने दिया था जांच का आदेश

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
नारी निकेतन को लेकर छपी खबर पर उपायुक्त ने दिया था जांच का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter
  • जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंटर पर खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं

  • कोविड टेस्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हरमू मुक्तिधाम में करवाया गया अंतिम संस्कार

रांची: गुरुवार को कांके स्थित नारी निकेतन में रह रही पूजा, उम्र-30 साल के मौत की खबर एक स्थानीय अखबार में छपी थी. जिसके पश्चात उपायुक्त छवि रंजन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नारी निकेतन पहुंच कर पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया था.

साथ ही उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को केंद्र में खाद्य पदार्थों उपलब्धता एवं कर्मियों की उपस्थिति से संबंधित एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा था.

शुक्रवार दिनांक 07 अगस्त को उपायुक्त के निर्देशानुसार जांच पूरी कर एक विस्तृत प्रतिवेदन पेश किया गया. पेश किए गए रिपोर्ट में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जांच के लिए जब टीम नारी निकेतन, अरसन्डे, कांके पहुंची थी. जहां जांच के दौरान 2 केयर टेकर उपस्थित थे. साथ ही खाद्य पदार्थों की समुचित मात्रा भी उपलब्ध थी.

नारी निकेतन में समुचित मात्रा में खाद्य पदार्थ उपलब्ध

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची ने उपायुक्त रांची छवि रंजन को बताया कि नारी निकेतन में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है. जांच टीम द्वरा केन्द्र के भंडार की भी जांच की गई. भंडार में 2 बोरा चावल, 10 किलो दाल, 05 किलो आटा, 02 किलो खाद्य तेल, 01 किलो नमक+ मशाला की मात्रा उपलब्ध थी.

इसके अलावा एक भरा हुआ गैस सिलिंडर भी उपलब्ध पाया गया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र पर दोपहर के खाने के लिए दाल, चावल एवं सब्जी की व्यवस्था थी.

साथ ही नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं से भी इस संबंध में बात की गई, जिस पर उनलोगों ने खाद्य पदार्थों की कोई कमी न होने की बात कही. अतरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराने के लिए जानकारी दी गई है. जिस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

प्राथमिक उपचार मेडिकल किट की व्यवस्था

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि नारी निकेतन के केयर टेकर एवं रहवासियों द्वारा प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं होने के संबंध में जानकारी दी गई. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निकेतन में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध करवा दिया गया है.

“समय समय पर करते रहें जांच, मामूली चूक भी ठीक नहीं

नारी निकेतन में रहने वाली पूजा की दुःखद मौत के सम्बन्ध में कड़ाई से नसीहत देते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “नारी निकेतन या इस तरह के अन्य किसी आश्रय स्थल का विशेष ख्याल रखें. इन जगहों पर रहने वाले लोगों की विशेष देख भाल की आवश्यकता होती है. मामूली चूक होना भी शर्मनाक साबित हो सकता है.”

भूख नहीं अपितु बीमारी की वजह से पूजा की मौत

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि नारी निकेतन में आश्रय ली हुई पूजा की दुःखद मौत भूख की वजह से नहीं अपितु लंबी बीमारी की वजह से हुई थी. कोविड 19 टेस्ट एवं पोस्टमार्टम के पश्चात पूजा के शेष को अंतिम संस्कार हेतु हरमू मुक्तिधाम भेज दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग के डीसी होंगे आदित्य और सरायकेला के उपायुक्त बनें इकबाल

Next Post

एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसला, पायलट की मौत

Next Post
एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसला, पायलट की मौत

एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसला, पायलट की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d