BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने जिलावासियों से स्वच्छता और स्वस्थ देवघर अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेने का किया आग्रह

by bnnbharat.com
October 2, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने जिलावासियों से स्वच्छता और स्वस्थ देवघर अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेने का किया आग्रह
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उपायुक्त ने सफाई मित्रों का आभार प्रकट करते हुए किया सम्मानित

देवघर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151 वें जयंती के अवसर पर उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने टाॅवर चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. 

इस दौरान उपायुक्त द्वारा टॉवर चौक और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. साथ ही अभियान के माध्यम से लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने घरो के साथ-साथ आस-पास के सार्वजनिक स्थलों यथा-मंदिर व अन्य पूजा स्थल, पर्यटन स्थल, पार्क, खेल का मैदान आदि के साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें. सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपने जीवन में अवश्य शाामिल करें. स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो एक दिन में नहीं अपनायी जा सकती है. इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करना होगा तभी जाकर हम अपने स्कूल, घर एवं गांव को स्वच्छ बना पायेंगे. उन्होंने आगे कहा गया कि देवघर जिला ओ.डी.एफ. घोषित हो चुका है एवं यह हम सभी के लिए गर्व की बात है लेकिन इसे स्वच्छ, सुंदर और  बनाने हेतु हमें प्रयासरत रहना चाहिए. हमारे शहर व गांव को स्वच्छ बनाने में आप सभी का योगदान आपेक्षित है. इसके अलावे उपायुक्त ने सभी स्वच्छता मित्रों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

आपसी सहयोग से ही एक सशक्त व स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता हैः उपायुक्त

राष्ट्रपिता को माल्यर्पण के पश्चात उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई. साथ ही उन्होंने कहा कि बापू के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर हमें चलने की आवश्यकता है. उनके अहिंसा, सद्भावना, सहअस्तित्व एवं आपसी सहयोग के विचार हमेशा हमारे लिए प्रासंगिक रहेंगे. वे आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें. उनके इस सिद्धांत को पूरी दुनिया ने अपनाया है. यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनके विचारों का पालन कर हीं हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. वे देश के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिये. ऐसे में यदि हम अपने जीवन में स्वच्छता को अहमियत देकर स्वच्छ समाज व स्वच्छ राष्ट्र की परिकल्पना में अपना योगदान देते हैं तो वास्तव में यही बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

इसके अलावा उन्होंने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी को ये प्रण लेना चाहिए कि फिट देवघर के साथ स्वच्छ व स्वस्थ्य देवघर बनाने में अपना-अपना सहयोग अपनी आनेवाली पीढ़ी के लिए अवश्य करें.

उपायुक्त ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली अर्पित की

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है. उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सादा जीवन और उच्च विचार को जगह दी. भले हीं वे आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनके विचारों और आदर्शों का अनुकरण हम सब आज भी करने का प्रयास कर रहे हैं. उनका अमूल्य राष्ट्रीय उद्घोष ‘‘जय जवान, जय किसान’’ आज भी सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में निर्माण में बिल्कुल प्रासंगिक है.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी थे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, सिटी मैनेजर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छेड़खानी का प्रयास, युवती ने आरोपी को बेल्ट से पीटा

Next Post

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प

Next Post
गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d