BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आखिरकार तानाशाह ने मान ली हार! किम जोंग उन ने स्वीकारा, नॉर्थ कोरिया की हालत बेहद खराब

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
आखिरकार तानाशाह ने मान ली हार! किम जोंग उन ने स्वीकारा, नॉर्थ कोरिया की हालत बेहद खराब
Share on FacebookShare on Twitter

नॉर्थ कोरिया : कोरोना वायरस और कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते ‘रॉकेट मैन’ किम जोंग उन का घमंड टूटता जा रहा है. पहली बार नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने स्वीकार किया है कि उनका देश ‘बेहद खराब दौर’ से गुजर रहा है. माना जा रहा है कि तानाशाह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में एक बड़े राजनीतिक सम्मेलन में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के हजारों जमीनी कार्यकरताकओं को संबोधित करते हुए माना कि उनका देश ‘बहुत खराब दौर’ से गुजर रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि नार्थ कोरिया में किम के शासन का एक दशक पूरा होने जा रहा है और पहले से ही अस्थिर उसकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन तथा अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण और चरमरा गई है.
फिर भी परमाणु क्षमता बढ़ाने का आह्वान
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम ने मंगलवार को वर्कर्स पार्टी के शाखा सचिवों की बैठक में ये टिप्पणियां कीं. किम ने कहा, ‘अब तक की सबसे खराब स्थिति में लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाना शाखाओं, पार्टी के जमीनी संगठनों द्वारा निभाए जाने वाली भूमिका पर निर्भर करता है. इस स्थिति में हमें कई अभूतपूर्व चुनौतियों से उबरना है.’ उन्होंने पार्टी सदस्यों से जनवरी में हुई कांग्रेस में लिए फैसलों को लागू करने का भी अनुरोध किया. तब उन्होंने अमेरिकी दबाव के बावजूद परमाणु क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया था और नयी पंचवर्षीय राष्ट्रीय विकास योजना की घोषणा की थी.
2017 के बाद हुई वर्कर्स पार्टी की बैठक
नॉर्थ कोरिया में पार्टी सेल्स में 5 से 30 सदस्य हैं और यह सबसे छोटी पार्टी की यूनिट है, जो फैक्टरी के कामकाज पर नजर रखती है. वर्कर्स पार्टी के सत्ता पर कब्जा बनाए रखने में यह एक अहम यूनिट है. सचिवों की पिछली बैठक 2017 में हुई थी.
बाइडेन से बातचीत को ठुकरा चुका नॉर्थ कोरिया
आर्थिक रूप से जो झटके किम जोंग उन को लग रहे हैं, उससे उन पर दबाव बनता दिख रहा है. अभी तक नॉर्थ कोरिया बाइडेन प्रशासन से बातचीत की पेशकश को ठुकरा चुका है. किम जोंग उन ने कहा था कि वॉशिंगटन को सबसे पहले अपनी बंधक बनाने वाली पॉलिसी को खत्म करना होगा. इसके बाद ही बात हो सकती है. अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दबाव बनाने के लिए नॉर्थ कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण भी किए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभी जेल में रहना होगा खूंटी महिला थाना की पूर्व प्रभारी मीरा सिंह को

Next Post

पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 2.6 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

Next Post
पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 2.6 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 2.6 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d