Simdega:- शिक्षा विभाग के डीजी-साथ कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित साप्ताहिक क्विज में 87.24 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ राज्य में सिमडेगा जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. उक्त जानकारी उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव ने दी. उपायुक्त मासिक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से आम-जन को माह दिसम्बर 2020 में प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों एवं उपब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे थे.
प्रेस को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा 521 हरा राशन कार्ड निर्गत किया गया है. जिसमें 1432 सदस्यों की संख्या है. धान अधिप्राप्ति योजना अन्तर्गत 2877 किसानों का पंजीकरण कर लिया गया है.विभिन्न प्रखण्डों से 9590 आवेदन प्राप्त हुआ है. पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है. 4758 निबंधित किसान है. किसानों से 5435.01क्विं0 धान क्रय कर लिया गया है. साथ हीं खरीदारी की प्रक्रिया जारी है. वहीं कल्याण/आईटीडीए विभाग के द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत् 9 पीड़ितों के बीच 3.75 लाख रूपये में से 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किया गया है. माह दिसम्बर में चिकित्सा सहायता मद में 182 लाभूकों के बीच कुल 12 लाख रूपये का भुगतान किया गया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 16, प्रधानमंत्री मातृबंदना योजना के 39 एवं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अन्तर्गत 638 लाभुकों का चयन किया गया है. वही कृषि विभाग के द्वारा बीजीआरआई योजना अन्तर्गत जिले के विभिन्न प्रखण्डों में पन्द्रह लाख सात हजार दो सौ रूपये के लागत से 20 खलिहानों का निर्माणा किया गया. जिले के 70 भवनहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. 260 पीभीटीजी परिवार के सदस्यों का जाॅब कार्ड बनाया गया है तथा उनके व्यक्तिगत एवं सामुहिक लाभ की कुल 150 योजनाएं मनरेगा से चालू की गई है.
उन्होंने बताया कि झारखण्ड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से परिसंपत्ति वितरण, शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. साथ हीं नव निर्मित वन स्टाॅप सेन्टर का शुभारंभ भी किया गया. 37 करोड़ 86 लाख 70 हजार का 8007 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. 24 करोड़ 74 लाख 99 हजार पांच सौ की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. 76 करोड़ 10 लाख 98 हजार दो सौ की 85 योजनाओं का उद्घाटन किया गया.
उपायुक्त ने आम-जनों को क्रिसमस पर्व शांति पूर्ण मनाने एवं सम्पन्न कराने पर धन्यवाद् दिया. उन्होने बताया कि वर्ष 2020 एवं 2021 के अन्तर्गत एससीए मद के तहत् सिमडेगा में अलग-अलग विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा. कृषि, शिक्षा, खेल, आजिविका के साथ-साथ अन्य विकास की योजनाओं का चयन किया गया है. इन्डोर एवं आउट डोर स्टेडियम जिले में बनाया जाएगा, जिससे यहां खेल के क्षेत्र में ओर बेहरत कार्य किया जा सके और बच्चों का विकास हो. हेल्थ फिटनेस में भी बेहतरीकरण होगा. आदिवासी समाज के लिए ट्राईबल कल्चर सरकिट बनाया जाएगा. जहां उनके अलग-अलग जगहों पर कल्चर सरकिट विकास किया जाएगा, जिससे वे अपने कल्चर के बारे में लोगों को बता सके.
मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती रेणु बाला, मीडिया बंधू उपस्थित थे.

