BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉक्टर ने पैर की चमड़ी से जोड़ दी महिला की कटी हुई जीभ, अब मुंह के अंदर उगने लगे बाल

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
डॉक्टर ने पैर की चमड़ी से जोड़ दी महिला की कटी हुई जीभ, अब मुंह के अंदर उगने लगे बाल
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के ब्रॉली (Bromley) में रहने वाली एनाबेल लोविक लोगों को जीभ के कैंसर के प्रति जागरूक कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर lovicklifecoach नाम से मौजूद एनाबेल ने लोगों के साथ अपनी कैंसर जर्नी को शेयर किया है. दो बच्चों की मां एनाबेल की जीभ को कैंसर (Cancer) के कारण काटना पड़ा था. लेकिन डॉक्टर्स ने इसके बाद उनके पैर से चमड़ी निकाल कर उनकी जीभ बना दी थी.
नई जीभ बनी मुसीबत की जड़

एनाबेल अपनी नई जीभ से काफी परेशान हैं. उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि इस जीभ के लगने के बाद से उन्हें काफी प्रॉब्लम (Problem) हो रही है. शुरुआत में उनकी जीभ काफी जल्दी थक जाती थी. उन्हें बोलने, खाने और पानी को निगलने में भी दिक्कत हो रही थी. लेकिन अब तो स्थिति और खराब हो रही है. एनाबेल की ट्रांसप्लांट (Transplant) की गई जीभ उनके पैर से निकाली गई है. अब उनकी जीभ में बाल उगने शुरू हो गए हैं. इस वजह से वो ना किस कर सकती हैं ना ही कुछ खा पा रही हैं. बोलते समय उनकी जबान भी इस जीभ के कारण लड़खड़ा जाती है. एनाबेल ने बताया कि हालात ऐसे हैं कि इस जीभ से वो आइसक्रीम तक नहीं खा पा रही हैं.
पहले डायबिटीज फिर हुआ कैंसरएनाबेल को अपने कैंसर का पता 2018 में चला था. एनाबेल को पहले डायबिटीज (Diabetes) था जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा पेशाब होने की समस्या शुरू हुई. जब ये समस्या बढ़ी तब एनाबेल जांच के लिए डॉक्टर के पास हुंची, जहां उन्हें कैंसर के बारे में पता चला. इसके बाद दवाइयों से उसे कंट्रोल में कर लिया गया लेकिन अचानक 2020 में टंग कैंसर की वजह से उनकी जीभ को काटना पड़ा.

सर्जरी के बाद हुई प्रॉब्लम

सर्जरी में डॉक्टर्स ने एनाबेल की जीभ के साथ उसके तीन दांत निकाल दिए ताकि गलती से वो अपनी नई जीभ ही ना चबा जाए. पहले एनाबेल को बहुत ज्यादा समस्या हुई लेकिन धीरे-धीरे उसकी बॉडी ने नई जीभ को अडॉप्ट कर लिया. लेकिन अब एनाबेल को नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उनकी जीभ में बाल उगने शुरू हो गए हैं, जिसकी वजह से उसे काफी अनकंफर्टेबल लगता है. फ़िलहाल डॉक्टर्स इस समस्या का समाधान निकालने में जुटे हैं. जबकि खुद एनाबेल अन्य लोगों को जीभ के कैंसर के प्रति जागरूक कर रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CBSE Board Exam: टल सकती है 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

Next Post

ममता आज देंगी धरना, रात आठ बजे के बाद करेंगी दो सभा

Next Post
ममता आज देंगी धरना, रात आठ बजे के बाद करेंगी दो सभा

ममता आज देंगी धरना, रात आठ बजे के बाद करेंगी दो सभा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d