BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सचिव के बयान से आहत डॉक्टरों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
सरकार गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों का कोरोना टेस्ट करवाएगीः बन्ना गुप्ता
Share on FacebookShare on Twitter

मंत्री ने कहा- सरकार चिकित्सकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

रांची: राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के एक बयान से आहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड इकाई और झासा के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. स्वास्थ्य मंत्री ने मिलने आये प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार उनके सम्मान और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आईएमए के अध्यक्ष और सदस्यों के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था. उनसभी ने बताया कि विभागीय सचिव के बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मानना है कि राज्य के चिकित्सों को सम्मान मिले और उनके चेहरे पर मुस्कान आये, उनके चेहरे पर मुस्कान आने पर ही मरीजों के चेहरे पर खुशी आएगी और मरीज के चेहरे पर खुशी आएगी, तो राज्य सरकार का चेहरा भी खिलखिलाने लगेगा.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर चिकित्सकों के सम्मान के साथ खड़ी है, बोलचाल की भाषा में यदि कुछ शब्द निकल गये होंगे, तो टीम का कप्तान होने के नाते वे खुद खेद व्यक्त करते है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी व्यक्ति बातचीत में कुछ ऐसा शब्द कह जाता है, फिर बाद में सोचता है कि ऐसा नहीं बोलना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के चिकित्सक काफी सकारात्मक है और उनका सम्मान बढ़े, इस दिशा में सरकार भी प्रयासरत है. एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रिम्स में चिकित्सीय सुविधा में बढ़ोत्तरी हो, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे है.

इधर, स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पहुंचे चिकित्सकों के शिष्टमंडल ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव के बयान को आईएमए ने भी संज्ञान में लिया है और इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्रलिखकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

Next Post

लव जिहाद कानून: SC में हुई सुनवाई, यूपी-उत्‍तराखंड सरकार को नोटिस जारी

Next Post
MP में लव जिहाद पर बनेगा कानून, 5 साल तक की सजा का प्रावधान

लव जिहाद कानून: SC में हुई सुनवाई, यूपी-उत्‍तराखंड सरकार को नोटिस जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d