BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

17 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
17 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग: करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को खुलेंगे. उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है. बीते साल नवंबर में केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार और वैदिक उच्चारण के साथ 6 माह के लिए बंद कर दिए गए थे.

बारिश और बर्फबारी के बीच विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर बंद किए गए थे. बीते यात्रा वर्ष में 1 लाख 35 हजार 23 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए.

उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल जिले में स्थित देश के चार धामों में से एक बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी 18 मई को सुबह से खोल दिए जाएंगे. वसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर राज महल में मंदिर के कपाट खोलने के मुहूर्त की घोषणा की गई थी. 18 मई को सुबह 4.15 बजे दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे.

कपाट बंद होने से पहले भगवान को ऊन का लबादा पहनाया गया. इस ऊन के लबादे पर घी लगाया जाता है. यहां पर भक्त और भगवान की आत्मीयता और लगाव के दर्शन होते हैं. प्रभु को ठंड न लगे, इस धारणा, आत्मीयता, स्नेह के कारण भगवान को यह ऊन का लबादा जिसे घृत कम्बल कहते हैं, पहनाया जाता है. इसे भारत के अंतिम गांव माणा की कन्या बुनकर भगवान को देती हैं. भगवान के प्रति सम्मान यह वस्त्र उपहार और आदर के रूप में देखा जाता है.

मान्यता है कि भगवान के शीतकाल में कपाट बंद होने पर देवता, भगवान का दर्शन-अर्चन करने आते हैं. जिस तरह कपाट खुलने पर मानव भगवान का दर्शन-अर्चन करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सहकारिता विभाग के अधिकारी जयदेव प्रसाद के खिलाफ एसीबी ने दर्ज की पीई, 2.64 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला

Next Post

मोदी सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाकर 74 फीसदी करने को दी मंजूरी

Next Post
मोदी सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाकर 74 फीसदी करने को दी मंजूरी

मोदी सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाकर 74 फीसदी करने को दी मंजूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d