BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड में आमजन के लिए खुलेंगे वन विभाग के विश्रामगृहों के दरवाजे

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
उत्तराखण्ड में आमजन के लिए खुलेंगे वन विभाग के विश्रामगृहों के दरवाजे
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून : उत्तराखण्ड में वन विभाग के विश्राम गृहों में आम आदमी को ठहराने की कवायद चल रही है. इसके लिए वन विभाग तैयारी कर रहा है. वन्य जीवों के संरक्षण और जागरूकता के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया, “हम चाहते हैं कि जो लोग बाहर से वन्य प्राणियों के अध्ययन के लिए और यहां घूमने व जंगल को समझने आते हैं, ऐसे लोगों को वन विभाग के विश्राम गृह में रुकने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी. ”

उन्होंने बताया, “अभी प्रदेश में लगभग 250 विश्राम गृह हैं. इनमें से कुछ जर्जर अवस्था में हैं. ऐसे में हमने गढ़वाल, कुमाऊं और वन्यजीवों के क्षेत्रों में आने वाले 150 वन विश्राम गृहों का चयन कर उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा है. ”

प्रमुख वन संरक्षक ने बताया, “इसके लिए वन विभाग बुकिंग व्यवस्था को ऑनलाइन बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही इनके रेंज का नाम, विश्राम गृह का क्षेत्र, उपलब्ध कक्षों की संख्या, प्रति कक्ष किराया, सड़क से दूरी, नजदीकी टाउनशिप, जीपीसीएस लोकेशन देने को कहा गया है, ताकि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू की जा सके.”

उन्होंने बताया, “इस बारे में सभी प्रमुख संरक्षकों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है. इसका मकसद है कि आमजन वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें. यह तभी संभव है जब लोग वन क्षेत्र का भ्रमण करें और वनों को समझें. इसके लिए इन लोगों को वन क्षेत्र में ठहरने के लिए एक सुगम माहौल दिया जाना चाहिए. इसके लिए वन विभाग के विश्राम गृह सबसे उपयुक्त हैं. ”

जयराज ने कहा, “अभी योजना बनाई जा रही है. यह व्यवस्था अभी कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में लागू है, जिसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं. हालांकि योजना कब से शुरू होगी, यह बता पाना संभव नहीं है. प्राथमिक काम शुरू हो गया है. जल्द ही यह आमजन के लिए पूरी सुविधा सामने आएगी. “

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चलेगा ‘दल बदल’ का खेल!

Next Post

अनियोजित विकास कार्यो ने भंग की दिल्ली, आगरा छावनियों की शांति

Next Post
अनियोजित विकास कार्यो ने भंग की दिल्ली, आगरा छावनियों की शांति

अनियोजित विकास कार्यो ने भंग की दिल्ली, आगरा छावनियों की शांति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d