BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के गरीबों के आशियाना का सपना होगा पूरा

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
रांची के गरीबों के आशियाना का सपना होगा पूरा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के निकट बने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आशियाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है. इस योजना के तहत आस पास के स्लम में रहने वाले गरीबों को आवास आवंटित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास 22 अक्तूबर को इस योजना के लाभुको को सांकेतिक रूप से आवास आवंटन पत्र सौंपेंगे. आवास आवंटन पत्र कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह और निदेशक नगरीय प्रशासन मृत्युंजय वर्णवाल ने मंगलवार को किया. नगर विकास सचिव ने बिरसा स्मृति पार्क प्रधानमंत्री आवास योजना को माॅडल के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया. यह आवासीय योजना जुडको द्वारा क्रियान्वित करायी जा रही.

सिंह ने संवेदक को निर्देश दिया कि ब्लॉक-A को 20 अक्तूबर तक हरहाल में तैयार कर दें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कम से कम एक आवास पूरी तरह फर्निश कर दिया जाये ताकि आवास को माॅडल से पूरे राज्य के लाभुकों को परिचित जा सके. इससे लाभुकों को यह मालूम हो पायेगा कि उनको मिलने वाले आशियाने का डिजायन क्या होगा. इस आवासीय कॉलोनी के चारों तरफ बांउड्री वाॅल रहेगा जबकि अन्य स्थानों पर बारबेड वायर से घेराबंदी की जायेगी. बिरसा मुंडा स्मृति पार्क प्रधानमंत्री आवासीय योजना में कुल 180 जी प्लस 3 आवास दो ब्लाॅक में बने है. यह योजना को जुडको की देखरेख में समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है. 21 फरवरी 2020 तक इस योजना को पूरी की जानी थी. फिलहाल 153 लाभुकों को आंवटन पत्र दिया जा रहा है. इन लाभुकों झोपड़ पट्टी से निकाल कर टाइल्स युक्त आवास में जाने का अवसर प्राप्त हो रहा है.

22अक्तूबर को शिविर लगा कर लाभुकों को बैंक से ऋण दिलाने की भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रत्येक आवास 316 वर्ग फुट का होगा, जबकि आवास में एक बेड रूम, बड़ा किचेन, बाथरूम, एक लिविंग हाॅल और बालकनी का प्रावधान किया गया है. निरीक्षण के क्रम में जुडको के पीडीटी राजीव कुमार वासुदेवा, महाप्रबंधक विनय कुमार राय, डीजीएम पीके सिंह और एपीएम अस्तित्व आनंद उपस्थित थे. नगर निगम रांची के डीएमसी रजनीश कुमार, नगर प्रबंधक विजेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रचण्ड बहुमत से झारखंड में बनेगी सरकार – सुधांशु त्रिवेदी

Next Post

राजधानी के मुहल्ले हजार एलईडी लाइट से रोशन होंगे

Next Post
राजधानी के मुहल्ले हजार एलईडी लाइट से रोशन होंगे

राजधानी के मुहल्ले हजार एलईडी लाइट से रोशन होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d