BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पार्किंग शुल्क के लिए वाहन चालक के साथ कर रहा था दुर्व्यवहार, मेयर के बॉडीगार्ड ने पकड़ा

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
पार्किंग शुल्क के लिए वाहन चालक के साथ कर रहा था दुर्व्यवहार, मेयर के बॉडीगार्ड ने पकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में ठेकेदार के कर्मी द्वारा गलत तरीके से पार्किंग शुल्क वसूल किए जाने की शिकायत पर मेयर आशा लकड़ा ने स्वयं इस मामले की जांच की. मेयर से शिकायत की गई थी कि बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में एक मिनट के लिए भी वाहन की पार्किंग करने पर ठेकेदार के कर्मी पार्किंग शुल्क की मांग करते हैं. विरोध करने पर ठेकेदार के कर्मी संबंधित वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं.

जब मेयर इस मामले की जांच करने के उद्देश्य से बिरसा मुंडा बस टर्मिनल पहुंची तो मेयर को देखते ही किसी वाहन चालक के साथ दुर्व्यवहार कर रहा ठेकेदार का कर्मी पार्किंग स्थल से भागने लगे. हालांकि मेयर के निर्देश पर उनके अंगरक्षक व निजी सहायक ने ठेकेदार के कर्मी को पकड़ लिया. मेयर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों को व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी.

उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करें कि वे इस स्थल पर स्वयं को सुरक्षित महसूस करें. उन्होंने ठेकेदार के कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा इस प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ठेकेदार को भी हिदायत दी कि गलत तरीके से उगाही करने की शिकायत दोबारा नहीं मिलनी चाहिए.

मौके पर उपस्थित दुकानदारों से उन्होंने मास्क का प्रयोग करने व शारीरिक दूरी के निर्देश का पालन करने सोशल डिस्टेंस पालन करते की अपील की. साथ ही ठेकेदार व नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां शुरु, कराया गया सैनिटाइज

Next Post

राज्य भर के अंचल व निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं…सीएम

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

राज्य भर के अंचल व निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं…सीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d