BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तूफान निवार का असर कम, धूप खिलने से मौसम हुआ सुहाना

by bnnbharat.com
November 28, 2020
in समाचार
तूफान निवार का असर कम, धूप खिलने से मौसम हुआ सुहाना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दो दिनों तक रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में तूफान निवार का असर देखने को मिला, परंतु शनिवार सुबह से ही धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है, हालांकि बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जतायी गयी हैं.

दो दिनों तक रांची समेत विभिन्न हिस्सों में निवार तूफान के कारण बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई. लेकिन शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में दिखने लगा है, जिससे रांची के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी. राजधानी रांची में रांची की सुबह गुनगुनी धूप के साथ हुई. आसमान से बादल पूरी तरह छट गए हैं.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है. हालांकि ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी. शाम ढ़लने के बाद यह कनकनी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान अब तक का न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. 

अभिषेक आनंद ने बताया कि अब अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्पन्न होने की संभावना है. यह साइक्लोन 2 दिसंबर को तमिलनाडु-पुड्डुचेरी की तट से टकरा सकता है. 

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में रहेगा, जिससे रांची के तापमान में गिरावट होगी. ठंड बढ़ने की संभावना है. सोमवार से बुधवार तक मौसम साफ रहेगा. बुधवार के बाद फिर तापमान में बदलाव आएगा. अगले चार दिनों का न्यूनतम तापमान इस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post

40 जांच टीम संचालित योजनाओं का कर रही है निरीक्षण

Next Post
40 जांच टीम संचालित योजनाओं का कर रही है निरीक्षण

40 जांच टीम संचालित योजनाओं का कर रही है निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d