BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुपर साइक्लोन का दूसरे दिन भी दिख रहा असर

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in Uncategorized
सुपर साइक्लोन का दूसरे दिन भी दिख रहा असर

सुपर साइक्लोन का दूसरे दिन भी दिख रहा असर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अम्फान चक्रवाती तूफान का दूसरे दिन भी झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में असर देखने को मिल रहा है.

राजधानी रांची में गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए है और कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई. वहीं रात भर तेज हवा के चलने से कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से सड़क आवागमन भी प्रभावित होने की सूचना है. वहीं हल्की बारिश और आसमान में बादल छाये रहने से अधिक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है और मौसम सुहाना हो गया है.

इधर, तूफान के कारण सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई, जहां करीब 55मिमी बारिश हुई. वहीं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, धनबाद और बोकारो जिले में भी रात भर रूक-रूक कर बारिश होती रही.
साहेबगंज जिले में भी चक्रवाती तूफान अम्फान का खासा असर देखा गया. पूरे जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही है. बरहडवा बाजार के पुराने क्षतिग्रस्त मकान के बारिश के क्रम में गिर जाने की वजह से 3 लोग घायल हो गए हैं. कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा हो गया है. इससे आवागमन पर असर पड़ा है. जिलेभर में विद्युत आपूर्ति पर भी चक्रवात का असर पड़ा है.

सुपर साइक्लोन में बदला चक्रवात तूफान अम्फान का साफ़ असर चतरा में भी देखा जा रहा है. चतरा जिला मुख्यालय समेत क्षेत्र के कई इलाकों में रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है. ऐतिहातन लोग घरों में दुबके हुए हैं और सड़कों पर सनाटा पसरा हुआ है. हालांकि कल से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं और तेज चल रही हवाओं में नमी भी है. मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है. पिछले चार-पांच दिनों से चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त था. लॉकडाउन में लोगों घरों में कैद हैं. मौसम में आए परिवर्तन से लोगों बहुत हद तक राहत मिली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र से लौटा श्रमिक कोरोना संक्रमित निकला

Next Post

5 प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि

Next Post
5 प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि

5 प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d