BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैस सिलेंडर में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का पुतला दहन आज

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार ने 6वर्षां में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर 17.79 लाख करोड़ की वसूली-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू,निरंजन पासवान की उपस्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा पिछले पन्द्रह दिनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की अप्रत्याशित वृद्धि का विरोध करने का निर्णय लिया गया है.कल दिनांक 17 दिसम्बर को अलबर्ट एक्का चौंक पर संध्या 3.30 बजे गैस सिलेंडर की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा.
प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शकील अख़्तर अंसारी ने कहा कि पूरे 9 महीने के कोरोना काल में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत है 10 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी तब भी भारत सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा कर देश की जनता के ऊपर आर्थिक बोझ लादने का काम किया जबकि इसका फायदा देश की जनता को मिलना चाहिए था.शकील अख्तर ने कहा यह वही सरकार है जब यूपीए शासनकाल में चार रुपए सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सभी कैबिनेट मंत्री सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया करते थे और आज जब 15 दिनों के अंदर में गैस सिलेंडर की कीमतें 100 रुपये बढ़ाई गई, जहां गरीब से लेकर अमीर तक इसे उपयोग में लाते हैं तो वहीं केंद्र की सरकार जनता के ऊपर इस कोरोना महामारी में मूल्य वृद्धि करने का काम किया है जिसे लेकर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग व्यापक आंदोलन की तैयारी कर रही है, जिसके तहत कल दिनांक 17 दिसंबर संध्या 3ः30 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के संपन्न हुई बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसके तहत 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक दिवस के दिन सेमिनार करने का निर्णय लिया गया है.18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस विषय पर कांग्रेस मुख्यालय में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे जहां अल्पसंख्यकों के अधिकार और कर्तव्य पर चर्चा होगी तथा गठबंधन की एक वर्ष के शासन काल में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी .
सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव करेंगे. आज की बैठक में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अख्तर हुसैन,लक्षमी तिवारी, फिरोज रिजवी मुन्ना,मो.तौकिर अख्तर, फिरोज आलम,तारिक अनवर,ओबेदुल्ला अंसारी, नसीम अख्तर,ललित मिश्रा,रमजान अंसारी,डा मुकेश कुमार शाहा,करीम बक्श अंसारी,महेश प्रसाद भगत,रवि प्रकाश, देव जीत देवघरिया और अल्पसंख्यक विभाग के कई सदस्य इस मीटिंग उपस्थिति हुए

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

20दिनों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100रुपये वृद्धि से केंद्र सरकार का जनविरोधी चेहरा सामने आया-रामेश्वर उरांव

Next Post

कुएं से हाथी के बच्चे को सुरक्ष्जि्ञत तरीके से बाहर निकाला गया

Next Post
कुएं से हाथी के बच्चे को सुरक्ष्जि्ञत तरीके से बाहर निकाला गया

कुएं से हाथी के बच्चे को सुरक्ष्जि्ञत तरीके से बाहर निकाला गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d