जमशेदपुर: पूरा विश्व कोरोना के संकट से जूझ रहा है. वहीं कोरोना पीड़ितों की सेवा में दिन रात लगे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बेहद जरूरी हो गयी है. इसको ध्यान में रखते हुए कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में खास एहतियात बरती जा रही है.
आपको बता दें कि अस्पताल में काम करनेवाली नर्स और ऑफिस स्टाफ को अस्पताल विशेष एंबुलेंस से लाया एवं पहुंचाया जा रहा है. वहीं अस्पताल को हर घंटे सैनेटाइज किया जा रहा है. इस संबंध में अस्पताल के एंबुलेंस चालक गौरी ने बताया कि तीनों शिफ्टों की नर्सों को पूरी सुरक्षा में लाया और पहुंचाया जा रहा है.
Also Read This: कोरोना वायरस की सहायता के नाम पर ठगी, 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
वहीं अस्पताल के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अब तक जितने भी मरीजों के टेस्ट किए गए हैं, सभी के रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं. उन्होने बताया कि सात लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. अधीक्षक ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, साथ ही सुरक्षित रहने के लिए अस्पताल को सैनेटाइज किया जा रहा है.

