BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शीतलहर की चपेट में पूरा झारखंड, मैक्लुस्कीगंज-कांके का पारा 2 डिग्री

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
शीतलहर की चपेट में पूरा झारखंड, मैक्लुस्कीगंज-कांके का पारा 2 डिग्री
Share on FacebookShare on Twitter

कई इलाकों में ओस की बूंदें जमीं

रांची: पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में आ रही सर्द हवा से सामान्य जनजीवन प्रभावित है. अधिकततर जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, वहीं मैक्लुस्कीगंज-कांके समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम जा रही है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों का पूरे झारखंड में इसी तरह से ठंड का असर बरकरार रहेगा. कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. वहीं बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण नये साल के पहले सप्ताह में गढ़वा, पलामू, चतरा और लोहरदगा जिले में बारिश हो सकती है.

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान लातेहार का ओरसापाठ गांव में रहा, जहां पारा शून्य पहुंच गया. जबकि रांची के नजदीक कांके और मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तथा नेतरहाट का 3 डिग्री रहा. रांची का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, जमशेदपुर का 8.9 डिग्री, डालटनगंज का 5, लोहरदगा का 5, चाईबासा का 6, बोकारो का 7 डिग्री सेल्सियस रहा.

राज्यभर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर सभी जिलों में अलाव की व्यवस्था करने और जरुरतमंद परिवारों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े वितरण का निर्देश दिया गया है.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, बच्चे की मौत

Next Post

चोरी के तीन बाइक के साथ चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Next Post
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया

चोरी के तीन बाइक के साथ चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d